उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल, लोअर पीसीएस और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में ‘करंट अफेयर्स’ (समसामयिक घटनाएं) हमेशा से एक निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने न केवल बुनियादी ढांचे (Infrastructure) और औद्योगिक विकास को गति दी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और वैज्ञानिक अनुसंधानों में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
इस आर्टिकल में हम जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच के ऐसे ही 6 सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को कवर कर रहे हैं। इनमें अलीगढ़ की शेखा झील को मिला अंतरराष्ट्रीय रामसर दर्जा, लखनऊ में टाटा मोटर्स का ऐतिहासिक 10 लाखवां वाहन उत्पादन, राज्य की ‘सारस सर्किट’ व ‘सेफ मोबिलिटी’ योजनाएं, लखनऊ का कचरा-मुक्त ‘जीरो फ्रेश वेस्ट’ मॉडल और अंतरिक्ष विज्ञान में IIT कानपुर की वैश्विक सफलता शामिल है। इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को आगामी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) के रूप में नीचे संकलित किया गया है, जो आपकी तैयारी को और मजबूत करेंगे।
Q1. 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित किस झील पक्षी अभ्यारण्य को भारत का 99वां रामसर स्थल (Ramsar Site) घोषित किया गया है?
(A) समसपुर पक्षी अभ्यारण्य
(B) कीठम झील पक्षी अभ्यारण्य
(C) शेखा झील पक्षी अभ्यारण्य
(D) पटना पक्षी अभ्यारण्य
उत्तर: (C) शेखा झील पक्षी अभ्यारण्य
Q2. शेखा झील पक्षी अभ्यारण्य को नया रामसर स्थल का दर्जा मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश में कुल रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर कितनी हो गई है?
(A) 10
(B) 11
(C) 12
(D) 15
उत्तर: (C) 12
Q3. 15 अप्रैल, 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के किस शहर में स्थित टाटा मोटर्स प्लांट से 10 लाखवें वाणिज्यिक वाहन (Commercial Vehicle) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया?
(A) लखनऊ
(B) कानपुर
(C) ग्रेटर नोएडा
(D) गाजियाबाद
उत्तर: (A) लखनऊ
Q4. मार्च, 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय पक्षी के संरक्षण और इको-टूरिज्म (Eco-tourism) को बढ़ावा देने के लिए किस नई योजना को विकसित करने की घोषणा की?
(A) यूपी ईको-कॉरिडोर विकास योजना
(B) ‘सारस सर्किट’ विकास योजना
(C) वेटलैंड टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट
(D) राजकीय पक्षी संरक्षण मिशन
उत्तर: (B) ‘सारस सर्किट’ विकास योजना
Q5. ‘सारस सर्किट’ विकास योजना के अंतर्गत मैनपुरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा किस अन्य जिले के सरसई नावर और परौली रामायण क्षेत्र को शामिल किया गया है?
(A) इटावा
(B) आगरा
(C) अलीगढ़
(D) फिरोजाबाद
उत्तर: (A) इटावा
Q6. जनवरी, 2026 में नगरीय ठोस अपशिष्ट का 100% वैज्ञानिक प्रसंस्करण (Scientific Processing) कर स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत राज्य का पहला ‘जीरो फ्रेश वेस्ट डंप’ शहर बनने का गौरव किसने प्राप्त किया?
(A) वाराणसी
(B) नोएडा
(C) प्रयागराज
(D) लखनऊ
उत्तर: (D) लखनऊ
Q7. लखनऊ को राज्य का पहला ‘जीरो फ्रेश वेस्ट डंप’ शहर बनाने में किस ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र (क्षमता 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन) के सफल संचालन की मुख्य भूमिका रही?
(A) अमौसी रीसाइक्लिंग प्लांट
(B) शिवरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र
(C) गोमती वेस्ट मैनेजमेंट हब
(D) चिनहट अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र
उत्तर: (B) शिवरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र
Q8. अप्रैल, 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, सुरक्षित परिवहन और रोजगार सृजन के उद्देश्य से किस नए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है?
(A) महिला सारथी योजना
(B) यूपी पिंक ऑटो मिशन
(C) ‘सेफ मोबिलिटी प्रोग्राम’ (Safe Mobility Program)
(D) नारी सुरक्षा परिवहन कार्यक्रम
उत्तर: (C) ‘सेफ मोबिलिटी प्रोग्राम’
Q9. ‘सेफ मोबिलिटी प्रोग्राम’ के तहत स्वयं सहायता समूह (SHGs) की महिलाओं को किस वाहन के चालक के रूप में विशेष प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है?
(A) पिंक सिटी बसें
(B) ई-रिक्शा
(C) इलेक्ट्रिक कारें
(D) कमर्शियल ट्रक
उत्तर: (B) ई-रिक्शा
Q10. जनवरी, 2026 में किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के शोधकर्ताओं ने 30 वर्षों के उपग्रह आंकड़ों को मिलाकर सूर्य के आंतरिक तथा अदृश्य चुंबकीय क्षेत्र का पहला 3D (त्रि-आयामी) मानचित्र तैयार किया है?
(A) IIT कानपुर
(B) IIT दिल्ली,
(C) IIT बॉम्बे
(D) IIT मद्रास
उत्तर: (A) IIT कानपुर
Q11. उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक संचार तंत्र को सुदृढ़ करने तथा शहरी सौंदर्यीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए किस शहर में राज्य के पहले ‘हाई-टेक मीडिया टॉवर’ के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है?
(A) लखनऊ
(B) बरेली
(C) वाराणसी
(D) प्रयागराज
उत्तर: (B) बरेली
Q12. बरेली में प्रस्तावित ‘हाई-टेक मीडिया टॉवर’ का निर्माण किस आवास योजना क्षेत्र में किया जाएगा और इसे किस प्राधिकरण द्वारा लागू किया जाएगा?
(A) सुभाष नगर आवास योजना — बरेली विकास प्राधिकरण (BDA)
(B) रामगंगा नगर आवास योजना — बरेली विकास प्राधिकरण (BDA)
(C) इज्जतनगर आवास योजना — उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद
(D) महानगरीय आवास योजना — नगर निगम बरेली
उत्तर: (B) रामगंगा नगर आवास योजना — बरेली विकास प्राधिकरण (BDA)
Q13. बरेली में बनने वाले इस पहले हाई-टेक मीडिया टॉवर की अनुमानित ऊंचाई कितनी होगी और इसमें किस आधुनिक प्रकाश तकनीक का उपयोग किया जाएगा?
(A) ऊंचाई 15 मीटर — सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ से प्रेरित LED तकनीक
(B) ऊंचाई 11 मीटर — पेरिस के लाइट शो से प्रेरित प्रकाश तकनीक
(C) ऊंचाई 11 मीटर — सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ से प्रेरित आधुनिक LED प्रकाश तकनीक
(D) ऊंचाई 20 मीटर — टोक्यो इन्फ्रास्ट्रक्चर से प्रेरित LED तकनीक
उत्तर: (C) ऊंचाई 11 मीटर — सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ से प्रेरित आधुनिक LED प्रकाश तकनीक
Q14. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य विधानमंडल में अपना पहला ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ प्रस्तुत किया है। यह आर्थिक सर्वेक्षण किस वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत किया गया?
(A) आर्थिक सर्वेक्षण, 2024-25
(B) आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26
(C) आर्थिक सर्वेक्षण, 2026-27
(D) उत्तर प्रदेश विजन दस्तावेज़ 2030
उत्तर: (B) आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26
Q15. उत्तर प्रदेश के पहले आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 का मुख्य उद्देश्य राज्य को कितने ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करना है?
(A) 1 ट्रिलियन डॉलर
(B) 2 ट्रिलियन डॉलर
(C) 5 ट्रिलियन डॉलर
(D) 10 ट्रिलियन डॉलर
उत्तर: (A) 1 ट्रिलियन डॉलर
Q16. फरवरी, 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक के लिए एक विशेष नीति को मंजूरी दी है। इस नीति का नाम क्या है?
(A) उत्तर प्रदेश आबकारी निर्यात नीति (2026-2029)
(B) यूपी औद्योगिक निर्यात प्रोत्साहन नीति
(C) उत्तर प्रदेश मद्य निषेध एवं संवर्धन नीति
(D) नई आबकारी राजस्व विनियामक नीति
उत्तर: (A) उत्तर प्रदेश आबकारी निर्यात नीति (2026-2029)
Q17. आबकारी क्षेत्र के लिए अलग से निर्यात-केंद्रित नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है?
(A) महाराष्ट्र
(B) उत्तर प्रदेश
(C) मध्य प्रदेश
(D) हरियाणा
उत्तर: (B) उत्तर प्रदेश
Q18. उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किस नए सेंटर की स्थापना की घोषणा की है?
(A) उत्तर प्रदेश डिजिटल हेल्थ रिसोर्स सेंटर
(B) स्टेट हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (SHSRC-UP)
(C) मुख्यमंत्री स्वास्थ्य प्रबंधन केंद्र
(D) यूपी मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर ब्यूरो
उत्तर: (B) State Health Systems Resource Center (SHSRC-UP)
Q19. स्टेट हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (SHSRC-UP) को ‘विकसित उत्तर प्रदेश, 2047’ विजन के अनुरूप लखनऊ के किस संस्थान के अस्पताल प्रशासन विभाग (DoHA) में स्थापित किया गया है?
(A) किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU)
(B) राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS)
(C) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS)
(D) सर सुंदरलाल अस्पताल (BHU)
उत्तर: (C) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS)
Q20. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत संचालित ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी’ (NSSTA) ने जनवरी 2026 में अपना 18वां स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश के किस शहर में आयोजित किया?
(A) कानपुर
(B) वाराणसी
(C) लखनऊ
(D) ग्रेटर नोएडा
उत्तर: (D) ग्रेटर नोएडा
Q21. राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (NSSTA) के 18वें स्थापना दिवस की थीम क्या रखी गई थी?
(A) “Reimagining Capacity Building for Official Statistics to achieve the vision of Viksit Bharat@2047”
(B) “Digitalization of Official Statistics for New India”
(C) “Statistical Governance and Data Management in Viksit Bharat”
(D) “Empowering Youth through Statistical Innovations”
उत्तर: (A) “Reimagining Capacity Building for Official Statistics to achieve the vision of Viksit Bharat@2047”
Q22. उत्तर प्रदेश सरकार ने देश की समृद्ध विरासत तथा पशुधन से जुड़ी वैज्ञानिक समझ को प्रदर्शित करने के लिए कहाँ पर भारत का पहला ‘राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय’ स्थापित करने की घोषणा की है?
(A) अयोध्या
(B) वाराणसी
(C) मथुरा
(D) गोरखपुर
उत्तर: (C) मथुरा
Q23. मथुरा में बनने वाले भारत के पहले ‘राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय’ का विकास किस विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा?
(A) पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय
(B) मथुरा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
(C) कामधेनु गौ सेवा संस्थान परिसर
(D) बुंदेलखंड कृषि विश्वविद्यालय
उत्तर: (A) पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय
Q24. मथुरा के राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय में भारतीय गोवंश की लगभग कितनी डिजिटल एवं भौतिक प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख स्वदेशी एवं विलुप्तप्राय नस्लें शामिल होंगी?
(A) 50
(B) 100
(C) 200
(D) 500
उत्तर: (B) 100
Q25. 19 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरोनॉटिक्स और रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए उत्तर प्रदेश के किस शहर में स्थित ‘राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान’ (NSTI) में ‘राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित करने की घोषणा की?
(A) लखनऊ
(B) आगरा
(C) कानपुर
(D) झांसी
उत्तर: (C) कानपुर
Q26. कानपुर में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ‘PM-SETU’ योजना के तहत स्थापित होने वाला यह ‘राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र’ किन दो देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर आधारित है?
(A) भारत और जर्मनी
(B) भारत और फ्रांस
(C) भारत और रूस
(D) भारत और इजरायल
उत्तर: (B) भारत और फ्रांस