Q1. IIT कानपुर के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ‘SCORP’ क्या है?
(A) एक स्वदेशी सुपरकंप्यूटर
(B) भारत का पहला स्वदेशी चार-पैरों वाला मोबाइल मैनिपुलेटर रोबोट
(C) एक मौसम निगरानी उपग्रह
(D) रक्षा क्षेत्र के लिए एक नया ड्रोन
उत्तर: (B)
Q2. SCORP रोबोट में किस प्रकार की गतिशीलता और कार्य क्षमता को एक साथ समाहित किया गया है?
(A) ‘रोबोट बर्ड’ और ड्रोन विंग्स
(B) ‘रोबोट कैट’ और व्हील बेस
(C) ‘रोबोट डॉग’ और रोबोटिक भुजा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C)
Q3. SCORP तकनीक का विकास IIT कानपुर के सहयोग से किस भारतीय स्टार्टअप ने किया है?
(A) TechRobotics
(B) xTerra Robotics
(C) Bharat AI Labs
(D) Delta Automation
उत्तर: (B)
Q4. जनवरी 2026 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नदी और मुहाना-क्षेत्र डॉल्फिन के दूसरे व्यापक आकलन की शुरुआत उत्तर प्रदेश के किस जिले से की?
(A) वाराणसी
(B) प्रयागराज
(C) बिजनौर
(D) कानपुर
उत्तर: (C)
Q5. नदी डॉल्फिन आकलन सर्वेक्षण के पहले चरण में किन क्षेत्रों को शामिल किया गया है?
(A) बिजनौर से गंगासागर तक गंगा नदी का मुख्य प्रवाह और सिंधु नदी
(B) ब्रह्मपुत्र नदी और सुंदरवन डेल्टा
(C) यमुना और चंबल नदी का प्रवाह
(D) केवल ओडिशा का तटीय क्षेत्र
उत्तर: (A)
Q6. नदी डॉल्फिन आकलन सर्वेक्षण का समन्वय भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून द्वारा राज्य वन विभागों तथा और किस संस्था के सहयोग से किया जा रहा है?
(A) wwf India, Aaranyak और wild life Trust of India
(B) ISRO और UNESCO
(C) NITI Aayog और Greenpeace India
(D) केवल उत्तर प्रदेश वन विभाग
उत्तर: (A)
Q7. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किस नई योजना की घोषणा की गई है?
(A) मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना
(B) सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र योजना
(C) यूपी कौशल विकास मिशन 2.0
(D) आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश योजना
उत्तर: (B)
Q8. सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र योजना का मुख्य उद्देश्य किन गतिविधियों को गति देना है?
(A) केवल कृषि और पशुपालन
(B) विदेशी निवेश (FDI) और निर्यात
(C) नए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना और औद्योगिक (MSME) गतिविधियाँ
(D) ग्रामीण डिजिटल साक्षरता
उत्तर: (C)
Q9. जनवरी 2026 में लखनऊ में कौन से ‘अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन’ (AIPOC) का आयोजन किया गया था?
(A) 75वें
(B) 80वें
(C) 86वें
(D) 90वें
उत्तर: (C)
Q10. 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) लखनऊ में किस स्थान पर आयोजित हुआ?
(A) इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान
(B) उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन
(C) राजभवन, लखनऊ
(D) अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम
उत्तर: (B)
Q11. 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
(A) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
(B) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
(C) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(D) विधानसभा अध्यक्ष
उत्तर: (B)
Q12. जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के डिजिटल और तकनीकी कौशल को उन्नत बनाने के लिए किस संस्था के साथ एक समझौता (MoU) किया है?
(A) FICCI
(B) NASSCOM
(C) CII
(D) ASSOCHAM
उत्तर: (B)
Q13. उत्तर प्रदेश सरकार और NASSCOM के बीच हुए कौशल विकास समझौते को किस प्लेटफॉर्म के जरिए लागू किया जाएगा?
(A) ‘Digital UP’ पोर्टल
(B) ‘FutureSkills Prime’ प्लेटफॉर्म
(C) ‘Yuva Shakti’ ऐप
(D) ‘Skill India’ मिशन
उत्तर: (B)
Q14. जनवरी 2026 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने IIT कानपुर तथा ICMR-NIRDHDS के सहयोग से किस कार्यक्रम का सफल संचालन किया?
(A) हेल्थ-टेक कॉन्क्लेव 2026
(B) फेडरेटेड इंटेलिजेंस हैकाथॉन
(C) डिजिटल हेल्थ मिशन समिट
(D) एआई मेडिकल एक्सपो
उत्तर: (B)
Q15. फेडरेटेड इंटेलिजेंस हैकाथॉन का आयोजन किस पहल/समिट के पूर्व किया गया था, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में AI समाधानों को बढ़ावा देना था?
(A) ‘ग्लोबल हेल्थ समिट’
(B) ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट, 2026’
(C) ‘डिजिटल इंडिया वीक’
(D) ‘मेक इन इंडिया 2.0’
उत्तर: (B)
Q16. उत्तर प्रदेश के किस जिले में देश का पहला विशेष ‘ग्लास म्यूजियम’ (कांच संग्रहालय) विकसित किया जा रहा है?
(A) आगरा
(B) फिरोजाबाद
(C) अलीगढ़
(D) मुरादाबाद
उत्तर: (B)
Q17. फिरोजाबाद में स्थापित हो रहे ग्लास म्यूजियम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) विदेशी कांच का आयात करना
(B) कांच और चूड़ी निर्माण से जुड़ी स्थानीय विरासत को संरक्षित करना और प्रदर्शित करना
(C) कांच की रीसाइक्लिंग यूनिट लगाना
(D) केवल कांच के बर्तनों की बिक्री बढ़ाना
उत्तर: (B)
Q18. फिरोजाबाद ग्लास म्यूजियम परियोजना का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के किस विभाग द्वारा किया जा रहा है और इसकी अनुमानित लागत कितनी है?
(A) उद्योग विभाग, लगभग 100 करोड़ रु.
(B) संस्कृति विभाग, लगभग 20 करोड़ रु.
(C) पर्यटन विभाग, लगभग 47 करोड़ रु.
(D) शहरी विकास विभाग, लगभग 50 करोड़ रु.
उत्तर: (C)
Q19. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस, 2026 के मौके पर पारंपरिक व्यंजनों के संरक्षण और प्रसार के लिए किस नए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है?
(A) ‘उत्तर प्रदेश फूड फेस्टिवल’
(B) ‘वन डिस्ट्रिक्ट – वन कुजीन’ (ODOC) योजना
(C) ‘माटी के पकवान’ योजना
(D) ‘मुख्यमंत्री स्वाद और संस्कृति’ कार्यक्रम
उत्तर: (B)
Q20. ‘वन डिस्ट्रिक्ट – वन कुजीन’ (ODOC) कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसकी मौजूदगी में किया?
(A) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
(B) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
(C) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
(D) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उत्तर: (B
Q21. जनवरी, 2026 में उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर देश का पहला ‘सरकारी अस्पताल-आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्लिनिक’ प्रारंभ किया गया है?
(A) लखनऊ (KGMU)
(B) ग्रेटर नोएडा (गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – GIMS)
(C) वाराणसी (BHU)
(D) कानपुर (GSVM)
उत्तर: (B)
Q22. ग्रेटर नोएडा के GIMS में स्थापित AI क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) अस्पताल का डेटा सुरक्षित रखना
(B) ऑनलाइन दवाइयाँ वितरित करना
(C) AI तकनीक और जेनेटिक स्क्रीनिंग के माध्यम से रोगों की पहचान को अधिक सटीक बनाना
(D) रोबोटिक सर्जरी को बढ़ावा देना
उत्तर: (C)
Q23. 4 जनवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से वाराणसी में किस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया?
(A) 72वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
(B) 50वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता
(C) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
(D) राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप
उत्तर: (A)
Q24. वाराणसी में आयोजित 72वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कितने राज्यों की टीमों ने भाग लिया?
(A) 15 राज्यों
(B) 22 राज्यों
(C) 25 राज्यों
(D) 28 राज्यों
उत्तर: (D)
Q25. उत्तर प्रदेश के किस विश्वविद्यालय में राज्य के पहले ‘विश्वविद्यालय स्तरीय ब्रेल पुस्तकालय’ का शुभारंभ किया गया है?
(A) लखनऊ विश्वविद्यालय
(B) डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (DSMNRU), लखनऊ
(C) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
(D) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
उत्तर: (B)
Q26. DSMNRU, लखनऊ में ब्रेल पुस्तकालय का उद्घाटन किस विशेष अवसर पर किया गया?
(A) राष्ट्रीय युवा दिवस
(B) लुई ब्रेल की जयंती
(C) विश्व साक्षरता दिवस
(D) अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस
उत्तर: (B)
Q27. डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में यह ब्रेल पुस्तकालय किस भवन की पहली मंजिल पर विकसित किया गया है?
(A) स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय
(B) चाणक्य प्रशासनिक भवन
(C) कबीर सभागार
(D) डॉ. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी
उत्तर: (A)
Q28. इस नए ब्रेल पुस्तकालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों से संबंधित कितने से अधिक ब्रेल पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है?
(A) 1,000 से अधिक
(B) 2,500 से अधिक
(C) 4,000 से अधिक
(D) 10,000 से अधिक
उत्तर: (C)
Q29. जनवरी, 2026 में जारी केंद्र सरकार की ‘डिरेगुलेशन 1.0’ रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को राज्यों के बीच कौन सा स्थान प्रदान किया गया है?
(A) प्रथम स्थान
(B) द्वितीय स्थान
(C) तृतीय स्थान
(D) पाँचवाँ स्थान
उत्तर: (A)
Q30. केंद्र सरकार की ‘डिरेगुलेशन 1.0’ पहल का मुख्य लक्ष्य क्या है?
(A) नए टैक्स कानून लागू करना
(B) नियामक दायरे को सरल बनाकर प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यावसायिक गतिविधियों को आसान बनाना
(C) विदेशी कंपनियों को सीधे जमीन आवंटित करना
(D) केवल कृषि क्षेत्र में सब्सिडी बढ़ाना
उत्तर: (B)
Q31. 9 जनवरी, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाँ पर ‘अशोक लेलैंड EV विनिर्माण संयंत्र’ का उद्घाटन किया?
(A) ग्रेटर नोएडा
(B) गाजियाबाद
(C) लखनऊ
(D) कानपुर
उत्तर: (C)
Q32. लखनऊ में स्थापित अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण इकाई में लगभग कितने करोड़ रुपये का निवेश किया गया है?
(A) 500 करोड़ रु.
(B) 1,000 करोड़ रु.
(C) 2,000 करोड़ रु.
(D) 5,000 करोड़ रु.
उत्तर: (B)
Q33. लखनऊ के अशोक लेलैंड EV संयंत्र की शुरुआती उत्पादन क्षमता सालाना कितनी है, जिसे भविष्य में 5,000 यूनिट प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है?
(A) 1,500 इलेक्ट्रिक वाहन
(B) 2,500 इलेक्ट्रिक वाहन
(C) 3,500 इलेक्ट्रिक वाहन
(D) 4,000 इलेक्ट्रिक वाहन
उत्तर: (B)
Q34. अशोक लेलैंड की यह नई लखनऊ इकाई विशेष रूप से किसके निर्माण पर केंद्रित है?
(A) इलेक्ट्रिक कारें
(B) ई-स्कूटर
(C) ई-बस निर्माण
(D) इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
उत्तर: (C)
Q35. जनवरी, 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किस कार्यक्रम और AI कार्यकारी समूह की चौथी बैठक का सफल आयोजन किया गया?
(A) नेशनल एआई कॉन्क्लेव
(B) क्षेत्रीय AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस, 2026
(C) ग्लोबल टेक समिट
(D) डिजिटल गवर्नेंस फोरम
उत्तर: (B)
Q36. लखनऊ में आयोजित ‘क्षेत्रीय AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस, 2026’ का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार और ‘इंडिया AI’ के सहयोग तथा किस मंत्रालय के समर्थन से किया गया?
(A) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(B) इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
(C) गृह मंत्रालय
(D) शिक्षा मंत्रालय
उत्तर: (B)
037. क्षेत्रीय AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस, 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश में किस नई मिशन/पहल की घोषणा की गई?
(A) ‘डिजिटल यूपी मिशन’
(B) ‘यूपी एआई मिशन’
(C) ‘टेक-युवा योजना’
(D) ‘स्मार्ट सिटी एआई प्रोजेक्ट’
उत्तर: (B)
Q38. 14 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार ने किन श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी में अंतरिम वृद्धि की घोषणा की?
(A) केवल कृषि श्रमिक
(B) अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिक
(C) केवल आईटी क्षेत्र के संविदा कर्मचारी
(D) केवल सरकारी डिपो के कर्मचारी
उत्तर: (B)
Q39. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि का यह त्वरित निर्णय कहाँ पर हुए श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें राहत देने के उद्देश्य से लिया गया?
(A) लखनऊ
(B) कानपुर
(C) नोएडा
(D) आगरा
उत्तर: (C)
Q40. इस नए फैसले के तहत नोएडा और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों के वेतन में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि की गई है?
(A) 10 प्रतिशत
(B) 15 प्रतिशत
(C) 21 प्रतिशत
(D) 25 प्रतिशत
उत्तर: (C)
Q41. न्यूनतम मजदूरी संशोधन के बाद नोएडा और गाजियाबाद में नगर निगम वाले जनपदों के श्रमिकों के वेतन में 15 प्रतिशत तथा अन्य क्षेत्रों के श्रमिकों के वेतन में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है?
(A) 5 प्रतिशत
(B) 9 प्रतिशत
(C) 12 प्रतिशत
(D) 18 प्रतिशत
उत्तर: (B)
Q42. इस वृद्धि के बाद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 11,313.65 रु. से बढ़कर कितने रुपये प्रति माह हो गया है?
(A) 12,500 रु.
(B) 13,690 रु.
(C) 14,200 रु.
(D) 15,000 रु.
उत्तर: (B)
Q43. उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम मजदूरी के व्यापक और संरक्षित संशोधन हेतु शीघ्र ही किस बोर्ड के गठन की बात कही है?
(A) लेबर रिफॉर्म बोर्ड (Labor Reform Board)
(B) वेतन बोर्ड (Wage Board)
(C) श्रमिक कल्याण बोर्ड (Workers Welfare Board)
(D) रोजगार योजना बोर्ड
उत्तर: (B)
Q43. उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डेटा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किस नए प्राधिकरण को स्थापित करने की घोषणा की है?
(A) उत्तर प्रदेश डिजिटल सुरक्षा बोर्ड
(B) राज्य डेटा सेंटर प्राधिकरण
(C) यूपी टेक गवर्नेंस काउंसिल
(D) क्लाउड डेटा प्रबंधन ब्यूरो
उत्तर: (B)
Q44. 21 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश में किस सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया?
(A) टाटा-सिग्नोनेटिक्स सेमीकंडक्टर यूनिट
(B) एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट
(C) विस्ट्रॉन-यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट
(D) सैमसंग-सेमीटेक यूनिट
उत्तर: (B)
Q45. 22 फरवरी, 2026 को किस कॉरिडोर के शेष खंडों और संबंधित मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया गया?
(A) लखनऊ-कानपुर रैपिड रेल कॉरिडोर
(B) दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो
(C) आगरा-मथुरा विकास कॉरिडोर
(D) वाराणसी-प्रयागराज नमो भारत कॉरिडोर
उत्तर: (B)
Q46. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य को करीब कितने रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए हैं?
(A) 25,000 करोड़ रु.
(B) 50,000 करोड़ रु.
(C) 1 लाख करोड़ रु.
(D) 2 लाख करोड़ रु.
उत्तर: (C)
Q47. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने जापानी कंपनियों के साथ प्रारंभिक स्तर पर कितने रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए?
(A) लगभग 5,000 करोड़ रु.
(B) लगभग 11,000 करोड़ रु.
(C) लगभग 20,000 करोड़ रु.
(D) लगभग 35,000 करोड़ रु.
उत्तर: (B)
Q48. जापान यात्रा के दौरान हुए निवेश समझौतों में कुबोटा कॉर्पोरेशन और मिंडा कॉर्पोरेशन के साथ कौन सी जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सहभागी रही?
(A) तोशिबा डिजिटल
(B) जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री (JAE)
(C) सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया
(D) मित्सुबिशी टेक
उत्तर: (B)
Q49. उत्तर प्रदेश के किस जिले में पूर्वांचल का पहला ‘यार्न प्रोसेसिंग प्लांट’ (PPP मॉडल के तहत) स्थापित किए जाने की योजना बनाई गई है?
(A) वाराणसी
(B) मिर्जापुर
(C) आजमगढ़
(D) गोरखपुर
उत्तर: (B)
Q50. मिर्जापुर में स्थापित होने वाले पूर्वांचल के पहले ‘यार्न प्रोसेसिंग प्लांट’ का मुख्य उद्देश्य किस स्थानीय उद्योग को संसाधित धागे की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है?
(A) पीतल उद्योग
(B) कांच उद्योग
(C) कालीन उद्योग
(D) चमड़ा उद्योग
उत्तर: (C)
Q51. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के ‘ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण’ (राउंड II) में उत्तर प्रदेश में पहला और राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान किस हवाई अड्डे ने प्राप्त किया?
(A) जेवर हवाई अड्डा
(B) बरेली हवाई अड्डा
(C) कुशीनगर हवाई अड्डा
(D) अयोध्या हवाई अड्डा
उत्तर: (B)
Q52. ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (राउंड II) में राष्ट्रीय स्तर पर 62 हवाई अड्डों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर कौन से हवाई अड्डे रहे?
(A) लखनऊ, वाराणसी और आगरा हवाई अड्डा
(B) भोपाल का राजा भोज हवाई अड्डा, खजुराहो हवाई अड्डा और औरंगाबाद हवाई अड्डा
(C) दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु हवाई अड्डा
(D) इंदौर, जयपुर और पटना हवाई अड्डा
उत्तर: (B)
Q53. मार्च, 2026 में प्रकाशित पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में घरेलू पर्यटकों के आगमन के मामले में देश का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला राज्य कौन सा बना?
(A) तमिलनाडु
(B) केरल
(C) राजस्थान
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (D)
Q54. वर्ष 2025 में पर्यटन के क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में उत्तर प्रदेश देश भर में कौन से स्थान पर रहा?
(A) पहले
(B) दूसरे
(C) तीसरे
(D) चौथे
उत्तर: (D)
Q55. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की किस 17 वर्षीय छात्रा को किसानों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु विकसित तकनीकी नवाचार के लिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है?
(A) पूजा पाल
(B) नेहा वर्मा
(C) आरती मौर्या
(D) सुप्रिया सिंह
उत्तर: (A)
Q56. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित पूजा पाल बाराबंकी के किस ग्राम की रहने वाली हैं?
(A) बेलहरा
(B) अगोहरा
(C) देवा
(D) जैदपुर
उत्तर: (B)